जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला/Jaane Wo Kaise Log The Jinke Pyar Ko Pyar Mila - Hemant Kumar Best Song

 जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला

Artist: Hemant Kumar

Songwriters: Sahir Ludhianvi 

Music: Sachin Dev Burman

Starcast's: Guru Dutt, Mala Sinha, Rehman, Waheeda Rehman 

Movie : Pyaasa (1957)

 जाने वो कैसे लोग थे जिनके

 प्यार को प्यार मिला

 हमने तो जब कलियाँ माँगी

 काँटों का हार मिला

 जाने वो ...

खुशियों की मंज़िल ढूँढी तो

ग़म की गर्द मिली 

खुशियों की मंज़िल ढूँढी तो

ग़म की गर्द मिली 

चाहत के नग़मे चाहे तो

आँहें सर्द मिली 

दिल के बोझ को दूना कर गया जो ग़मखार मिला

हमने तो जब .....

बिछड़ गया... बिछड़ गया हर साथी देकर

पल दो पल का साथ

किसको फ़ुरसत है जो थामे दीवानों का हाथ 

हमको अपना साया तक अक़सर बेज़ार मिला

हमने तो जब ...


इसको ही जीना कहते हैं तो

 यूँही जी लेंगे 

उफ़ करेंगे ,लब सी लेंगे ,आँसू पी लेंगे

ग़म से अब घबराना कैसा, ग़म सौ बार मिला

हमने तो जब ...



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ